फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दुष्कर्म का शिकार बच्ची से मिलने पहुंचे कमलनाथ, बोले-उज्जैन जैसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करती है

Sat, 30 Sep 2023 11:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कमल नाथ शुक्रवार रात को भी इंदौर पहुंचे गए थे। वे रात को कंडिलपुरा में खदान में डूबे बच्चों के परिजनों से मिलने भी पहुंचे। नाथ शनिवार को कालीपिपल में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जाएंगे।
विज्ञापन
नाथ दुष्कर्म पीडि़ता से मिलने अस्पताल पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में हुए दुष्कर्म की पीडि़ता को उपचार के लिए इंदौर में भर्ती किया गया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ बालिका से मिलने एमटीएच अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली और वे करीब 15 मिनट तक अस्पताल में रुके।

विज्ञापन


नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बालिका की हालत ठीक है, लेकिन मानसिक तौर पर वह हादसे को भूल नहीं पाई है। मनोरोग विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे है। उज्जैन जैसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करती है।इस तरह की घटनाएं रोज होती है और ज्यादातर सामने नहीं आती है।

मैने डाक्टरों से पूछा कि क्या बच्ची को दिल्ली शिफ्ट करने की जरुरत है तो मैने दिल्ली के अस्पतालों में बात कर रखी है,लेकिन डाक्टरों ने कहा कि बच्ची की हालत ठीक हो रही है। नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला अपराध ही नहीं भ्रष्टाचार में भी नंबर वन है। मध्य प्रदेश को एक घोटाला परिवार बना दिया गया है।

राहुल के साथ जाएंगे कालीपिपल की सभा में

कमल नाथ शुक्रवार रात को भी इंदौर पहुंचे गए थे। वे रात को कंडिलपुरा में खदान में डूबे बच्चों के परिजनों से मिलने भी पहुंचे। नाथ शनिवार को कालीपिपल में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जाएंगे। राहुल इंदौर आकर हेलीकाप्टर से सभा स्थल पर जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें