फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी के मंडप से ही दूल्हा गिरफ्तार, इंदौर की युवती ने लगाया दुष्कर्म का केस

Fri, 19 May 2023 10:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तब हल्दी की रस्म हो रही थी, उसे मंडप कार्यक्रम के दौरान ही थाने ले जाया गया
 
विज्ञापन
Indore Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवक ने युवती को धोखा देकर और डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया और जब नौकरी लग गई तो फोन बंद कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवक को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी।
विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक युवती की पहचान ग्वालियर के रहने वाले डोंगर सिंह कुशवाहा से हुई थी। डोंगर ने युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब ढाई साल तक दुष्कर्म किया और अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गया। इसी बीच युवती को सूचना लगी कि युवक 21 मई 2023 को किसी दूसरी युवती से ग्वालियर में शादी करने जा रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को शादी के मंडप से ही उठा लिया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तब उसकी हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। 

टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पुलिस ने तत्काल एक टीम को ग्वालियर भेजा और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहायता समूह में लोन का काम करता है। यहीं से युवती से उसकी पहचान हुई थी। पुलिस की टीम जब ग्वालियर पहुंची तो यहां रिश्तेदारों ने उन्हें रोका लेकिन हकीकत जानने के बाद वे कुछ नहीं बोले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें