इंदौर के एक होटल के चार कर्मचारियों पर भंवरकुआंं पुलिस ने केस दर्ज किया है। चारों होटल के एक रुम में ताका-झांकी कर रहे थे। रुम में ठहरे दंपत्ति को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
भंवरकुआ पुलिस के अनुसार हावड़ा में रहने वाले एक डाक्टर अपनी पत्नी के साथ राजीव गांधी चौराहा क्षेत्र के समीप होटल सोलारिस में रुके थे। उन्होंने कमरा नंबर 308 बुक कराया था। वे कमरे में थे तो बाहर कर्मचारियों के आने जाने की हलचल दिखी। डाक्टर की पत्नी को शक हुआ कि कोई कमरे में झांक रहा था। उठकर देखा तो खिड़की खुली हुई थी और पर्दा भी हटा हुआ था।
इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन को शिकायत की। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे गए तो होटल के ही चार कर्मचारी खिड़की से झांकते नजर आ रहे थे। इसके बाद दंपति्त थाने पहुंचे और चारों के खिलाफ केस दर्ज करावाया। पुलिस ने उनके मोबाइल भी जांचे। दंपति को आंशंका है कि कर्मचारी खिड़की से वीडियो भी बना रहे होंगे।