फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News:विधायक संजय शुक्ला बोले-प्रवासी भारतीय सम्मेलन के हर अतिथि की कोरोना जांच की जाए

Sat, 31 Dec 2022 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद प्रवासी सम्मेेलन पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाना  चाहिए। 
विज्ञापन
फाईल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लंबे समय बाद कोरोना के चार नए मरीज मिले है। 10 दिन में कोरोना के पांच मरीज मिल चुके है। जो नए चार मरीज मिले है, वे एक ही परिवार के है। कोरोना के मामले फिर सामने अाने पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन हो। विदेश से जो नागरिक आ रहे है, उनकी जांच कराई जाए।

शुक्ला ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संक्रमण से पीड़ित चार नए मरीज मिलने के साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है । पहले भी जो कोरोना का संक्रमण इंदौर सहित पूरे देश में फैला था तो वह विदेश से आए नागरिकों के कारण ही फैला था । अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति बन रही है ।

ऐसे में जरूरी है कि पुरानी गलतियों से सबक लें। शुक्ला ने कहा कि इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे सभी अतिथियों की कोरोना वायरस की जांच की जाएं । इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी जाए । इंदौर शहर और मध्य प्रदेश के हित में सरकार को यह कदम उठाना चाहिए । आपको बता दें कि शहर में अाठ से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। जिसमें अलग-अलग देशों से आने वाले प्रवासी भारतीय भाग लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें