फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: होटल के रुम में झांक रहे थे कर्मचारी, पुलिस ने केस दर्ज किया

Sat, 31 Dec 2022 09:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक होटल के चार कर्मचारियों को एक रुम में झांकना भारी पड़ गया। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
इस होटल में हुई घटना - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक होटल के चार कर्मचारियों पर भंवरकुआंं  पुलिस ने केस दर्ज किया है। चारों होटल के एक रुम में ताका-झांकी कर रहे थे। रुम में ठहरे दंपत्ति को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

भंवरकुआ  पुलिस के अनुसार हावड़ा में रहने वाले एक डाक्टर अपनी पत्नी के साथ राजीव गांधी चौराहा क्षेत्र के समीप होटल सोलारिस में रुके थे। उन्होंने कमरा नंबर 308 बुक कराया था। वे कमरे में थे तो बाहर कर्मचारियों के आने जाने की हलचल दिखी। डाक्टर की पत्नी को शक हुआ कि कोई कमरे में झांक रहा था। उठकर देखा तो खिड़की खुली हुई थी और पर्दा भी हटा हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन को शिकायत की। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे गए तो होटल के ही चार कर्मचारी खिड़की से झांकते नजर आ रहे थे। इसके बाद दंपति्त थाने पहुंचे और चारों के खिलाफ केस दर्ज करावाया। पुलिस ने उनके मोबाइल भी जांचे। दंपति को आंशंका है कि कर्मचारी खिड़की से वीडियो भी बना रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें