फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर के नेमावर रोड़ पर डंपर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत

Wed, 01 Feb 2023 03:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नेमावर रोड पर सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी घाायल हो गया। तीनों युवक काम से घर लौट रहे थे। पीछे से आ रहे डंपर ने दोनो को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे दो श्रमिकों डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा नेमावर रोड पर हुआ। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसे में संजय पिता नानू 22 निवासी सनावदिया और करण पिता संतोष 19 की मौत हो गई। ये मजदूरी करते थे। अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक से अपने घरों की तरफ लौट रहे थे। इस बीच नेमावर रोड पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे युवक सड़क पर गिर पड़े। डंपर की गति इतनी तेज थी कि वह दोनों को रौंदते हुए गुजर गया। 
हादसा देख राहगीर रुके और दोनों को उठाकर अस्पताल भेजा। दोनों के हाथ, सीने और सिर पर गहरी चोटें आई थीं। संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। करण घायल था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। पुुलिस टक्कर माने वाले डंपर चालक को खोज रही है। वह डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
इसी तरह, रविवार को देवास नाका क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। नंदानगर निवासी चंद्रशेखर बाइक पर सवार से जा रहा था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तीन दिन से उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें