फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के बेटे जुनैद की लांचिंग फिल्म में चलेगा इंदौर की कीर्ति का जादू

Tue, 31 Jan 2023 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

2014 में मिस दिवा की फाइनलिस्ट रह चुकी कीर्ति कहती हैं कि मुंबई में बिना स्ट्रगल के सफलता नहीं मिलती भले ही आप किसी ब्यूटी पेजेंट से ही क्यों न इस फील्ड में गए हों।
विज्ञापन
इंदौर की कीर्ति चौधरी को यशराज की फिल्म में काम का मौका मिला है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2012 में हुई मिस इंदौर प्रतियोगिता से ग्लैमर जगत में कदम रखने वाली इंदौर की कीर्ति चौधरी को यशराज की फिल्म में काम का मौका मिला है। उनका यह सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा और उन्होंने कई चक्कर काटे हैं। वे फिलहाल एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रसिद्द शो 'नागिन' में तेजस्वी प्रकाश की बेटी और उर्वशी ढोलकिया की नातिन सियाली की भूमिका निभा रही हंै। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में यशराज बैनर की फिल्म 'महाराजा' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान को लांच किया जा रहा है। कीर्ति फरवरी में एमएक्स प्लेयर की हॉरर वेब सीरीज भूमि में भी लीड किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को द किलर फेम डायरेक्टर हसनैन हैदराबादवाला ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन


2014 में मिस दिवा की फाइनलिस्ट रह चुकी कीर्ति कहती हैं कि मुंबई में बिना स्ट्रगल के सफलता नहीं मिलती भले ही आप किसी ब्यूटी पेजेंट से ही क्यों न इस फील्ड में गए हों। शुरुआती 6 महीने मैंने लगातार 12 - 12 घंटे तक ऑडिशन के लिए एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो के चक्कर काटे हैं, जिसके बाद मुझे अपना पहला शो जी टीवी का 'हमारी बहू' मिला था। इसके बाद मैंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। मैंने कई सीरियल, वेब सिरीज और कमर्शियल्स में काम किया है। ज्यादातर नेगेटिव रोल निभाने का ही मौका मिला। हालांकि मुझे लगता है कि नेगेटिव रोल में आपके लिए क्रिएटिविटी दिखाने का ज्यादा मौका होता है क्योंकि आपको एक तय इमेज के मुताबिक एक्टिंग नहीं करनी होती है, आप किसी भी नेगेटिव किरदार में अपने अनुसार इम्प्रोवाइस कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किल्स बेहतर होती है। मर्दानी-2 में भी मुझे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला, जिसके साथ ही बॉलीवुड के लिए मेरे रास्ते खुल गए। फिलहाल कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रोजेक्ट लाइनअप हंै पर सबसे पहले यशराज बैनर की 'महाराज' ही रिलीज होगी। 

इंदौर आज भी है सबसे प्यारा 
कीर्ति कहती है कि काम के सिलसिले में भले ही मुझे अब मुंबई में रहना पड़ता है पर जब कभी भी शूट के बीच मुझे वक्त मिलता है मैं अपने शहर लौट आती हूं फिलहाल मैं अपने पापा को नई कार गिफ्ट करने के लिए इंदौर आई हुई हूं। पापा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मैं शहर में अपने फेवरेट फूड आउटलेट्स पर भी जाउंगी। जो सुकून इंदौर में मिलता है वह किसी भी दूसरे शहर में संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें