उज्जैन के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल रेखा पति रेखा पति शशिधर पिल्लई इंदौर के निपानिया क्षेत्र में रहती थी। उज्जैन के स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में पदस्थ थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली उज्जैन से इंदौर अपडाउन करती थी।
इंदौर में हुए एक भीषण हादसे में डीपीएस की प्रिंसिपल की मौत हो गई। उज्जैन के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल रेखा पति रेखा पति शशिधर पिल्लई इंदौर के निपानिया क्षेत्र में रहती थी। उज्जैन के स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में पदस्थ थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली उज्जैन से इंदौर अपडाउन करती थी। मक्सी रोड स्थित जयवंत पूरा गांव के पास सोमवार सुबह हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे घर के लिए निकली और कार को ड्राइव कर रही थी इसी दौरान कार सड़क से नीचे उतर गई। वे गंभीर रूप से घायल हुई, स्थानीय वासियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोज ड्राइवर आता था
ड्राइवर का कहना है कि मैडम हर शनिवार को खुद कार ड्राइव करके कार इंदौर ले जाती थी और सोमवार को खुद ही ड्राइव कर स्कूल आती थी। इसीलिए सोमवार को भी वह सुबह अकेले आ रही थी। ड्राइवर का घर उज्जैन में है।07:32 PM