फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महंगा पड़ा नाले में कचरा फेंकना... कचरे ने पहुंचाया फेंकने वाले तक, भरना पड़ा दो हजार का जुर्माना

Sat, 01 Jan 2022 07:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ये है इंदौर। सबसे स्वच्छ शहर। यहां अगर आपने नाले में कचरा फेंका तो ये मत सोचना की किसी को पता नहीं चलेगा। एक व्यक्ति ने यही किया और नाले में कचरा फेंक दिया। इसी कचरे की मदद से निगम अमला उक्त व्यक्ति के पास पहुंचा और दो हजार रुपये का फाइन किया। 
विज्ञापन
जुर्माने की कार्रवाई करता निगम अमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये है इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर। यहां अगर आपने नाले में कचरा फेंका तो ये मत सोचना की किसी को पता नहीं चलेगा। एक व्यक्ति ने यही किया और नाले में कचरा फेंक दिया। इसी कचरे की मदद से निगम अमला उक्त व्यक्ति के पास पहुंचा और दो हजार रुपये का फाइन किया। 
विज्ञापन


दरअसल नगर निगम इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत निरंतर कार्य रहा है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के भी निर्देश हैं कि इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। नाले-नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है। अगर नाले में कोई भी व्यक्ति गंदगी अथवा कचरा फेंके तो उस पर जुर्माना करने के निर्देश हैं।

इस क्रम में जोन क्रमांक 5 स्थित न्याय नगर के नाले की सफाई की जा रही थी। सफाई के दौरान नाले से बिजली के पुराने बिल और गैस टंकी की रसीदें मिली। इस बारे में कर्मचारियों ने दरोगा को जानकारी दी। दरोगा ने जोन के सीएसआई और सहायक सीएसआई को अवगत करवाया। वे दोनों मौके पर पहुंचे। कचरे में मिले बिल के आधार पर पता लगाया कि किसने फेंका है। इस पर मनीष नामक व्यक्ति का पता चला। निगम टीम उसके घर पहुंची। नाले में कचरा फेंके जाने पर मनीष पर दो हजार रुपये का फाइन किया। आगे से ऐसा न करने की समझाइश भी दी। एक अन्य मामले में जूते के सोल का काम करने वाले व्यक्ति पर 30 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया। इसका नाम दिनेश टोडरमल है। उसके द्वारा जूते के सोल जलाए जा रहे थे। इससे वायू प्रदूषण हो रहा था। इस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें