मध्य प्रदेश में रेलवे को लेकर जनवरी से काफी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। 10 जनवरी तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी ट्रेन को रद्द किया जा रहा है तो किसी में एसी के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। किन ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था बहाल हो रही है। आइए हम आपको बताते हैं कहां-क्या बदल रहा है।
गाड़ी संख्या 19333/19334, इंदौर-बीकानेर-इंदौर ट्रेन के सेकंड एसी का एक डिब्बा और थर्ड एसी का एक डिब्बा बढ़ाया जा रहा है। ट्रेन में डिब्बों की संख्या में ये बदलाव इंदौर से 1 जनवरी से तो बीकानेर से 2 जनवरी से हो गया। गाड़ी संख्या 22937 राजकोट से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन दो जनवरी और नौ जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन राजकोट और वापसी में गाड़ी संख्या 22938 रीवा से राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक तीन और दस जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से निरस्त रहेगी।
इटारसी से जबलपुर होकर प्रयागराज छौकी के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी नंबर 11117 भी 1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच कटनी तक चलेगी। वापसी में भी यह पैसेंजर गाड़ी नंबर 11118 प्रयागराज छौकी से चलकर सतना होकर इटारसी की जगह कटनी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। जबलपुर रेल मंडल (IRCTC) से होकर गुजरने वाली रानी कमला पति स्टेशन से अगरतला के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल यात्री गाड़ी नंबर 01665 एवं 01666 आगामी 6 जनवरी एवं 9 जनवरी 2022 को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों में मिलेगी अब जनरल टिकट की सुविधा
ट्रेन नंबर 12531, गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में जनरल यात्रियों के लिए D12- D15 और DL1 कोच की व्यवस्था रहेगी। वहीं लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 12532 में D12-D15 एवं DL1 कोच के लिए जनरल टिकट लिए जा सकेंगे। वाराणसी सिटी-लखनऊ ट्रेन संख्या 15007 के डी8-डी9 कोच में जनरल टिकट से यात्रा की जा सकेगी। वहीं लखनऊ-वाराणसी सिटी ट्रेन संख्या 15008 में D8-D9 कोच रहेंगे। गोरखपुर से मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 15009 के D6-D7 DL1 एवं DA2 और मैलानी से गोरखपुर ट्रेन संख्या 15010 के D6-D7 DL1 एवं DL 2 में खिड़की से टिकट लेकर यात्रा हो सकेगी। लखनऊ-काठगोदाम ट्रेन संख्या 15043 के D5-D6 DL1 एवं DL2, काठगोदाम-लखनऊ ट्रेन संख्या 15044 के D5-D6 DL1 एवं DL 2 में। छपरा से लखनऊ ट्रेन संख्या-15053 के कोच D7-D8 में तो लखनऊ से छपरा ट्रेन संख्या 15054 के D7-D8 कोच में जनरल टिकट से यात्रा होगी। इसके अलावा गोरखपुर-ऐशबाग (15069), ऐशबाग-गोरखपुर (15070), फर्रूखाबाद-छपरा (15084), छपरा-फर्रूखाबाद (15083), गोरखपुर-बनारस (15103), बनारस-गोरखपुर (15104), छपरा-नौतनवा (15105), नौतनवा-छपरा (15106), गोमती नगर-छपरा कचेरी (15113), छपरा कचेरी-गोमती नगर (15114) में जनरल टिकट पर यात्रा होगी।
इन ट्रेनों में फेरे बढ़ाए
रानी कमलापति से अगरतला स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक (गुरुवार) 31 मार्च 2022 तक। अगरतला से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक (रविवार) 03 अप्रैल 2022 तक। जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जबलपुर–कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 14 जनवरी 2022 तक के लिए विस्तारित की गई है। कोयम्बटूर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 3 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक। जबलपुर से पुणे स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 9 जनवरी 2022 तक। पुणे से जबलपुर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 10 जनवरी 2022 तक। जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 25 मार्च 2022 तक। बांद्रा टर्मिनस से जबलपुर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक 26 मार्च 2022 तक बढ़ाई गई है।