फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS नियाज ने की मोहन भागवत के बयान की पैरवी: बोले- भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित

Fri, 29 Apr 2022 03:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। नियाज भागवत के बयान को सही बताते हुए कहा कि भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित होने की।
विज्ञापन
नौकरशाह नियाज खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। आईएएस अधिकारी ने भागवत के बयान को सही बताते हुए कहा कि भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है, न कि विभाजित होने की।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के अमरावती में दिए बयान पर आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भागवत जी मैं आपकी बात से सहमत हूं। आपका एक-एक शब्द सही है। भारत को मजबूत देश बनने की जरूरत है न कि विभाजित होने की। हमारे सामने पहले से चीन जैसा दुश्मन है, इससे हम पहले से लड़ रहे हैं। फिर हम अपने लोगों के खिलाफ क्यों लड़ रहे हैं? केवल प्यार, भाईचारा और एकजुटता ही भारत को मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं।
 
बता दें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अमरावती में एक कार्यक्रम में कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता। भारत बहुभाषी देश है। हर भाषा का अपना महत्व है। हिंसा से किसी का फायदा नहीं। जिस समाज को हिंसा प्रिय है, वह अंतिम दिन गिन रहा है। हमें हमेशा अहिंसक और शांतिप्रिय होना चाहिए। इसके लिए सभी समुदायों को साथ लाना होगा।   
विज्ञापन

 
बता दें आईएएस नियाज खान अपने बयान और किताबों को लेकर अधिकतर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कहा था कि मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए भी फिल्म बने। वहीं, फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से उन्होंने प्रधानमंत्री को बोलकर जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग दिलाने की भी बात कही थी। इस पर सरकार ने उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें