फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार दो ट्रकों में टक्कर, ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

Wed, 14 May 2025 05:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर ट्रकों की टक्कर में एक चालक राघवेन्द्र शर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई टक्कर के कारण हुआ। आग इतनी भीषण थी कि बचाव संभव नहीं हो सका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटना का फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक ग्वालियर के बिलौआ से गिट्टी भरकर आगरा की ओर जा रहा था, तभी मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला और वह ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार को पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही ग्वालियर के महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव व मुरैना के रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई। टक्कर लगने के बाद आग इतनी तेजी से भड़की की ट्रक चालक को अपनी सीट से हिलने तक का मौका ना मिला और वह जिंदा ही जल गया।

ये भी पढ़ें-  ग्वालियर में ट्रैक्टर ट्रॉली से एंट्री वसूलने का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ निवासी राघवेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। ट्रक धौलपुर के ट्रांसपोर्टर रविन्द्र चौधरी का बताया जा रहा है। मंगलवार की दरम्यानी रात राघवेन्द्र ट्रक नंबर RJ11 GB-5263 से बिलौआ खदान से गिट्टी भरकर आगरा के लिए निकला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएसएफ की वर्दी में हेडक्वार्टर के पास घूमता संदिग्ध युवक पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे ट्रक नंबर RJ11 GB-4908 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मारी, जिससे हादसा हुआ। टक्कर के बाद आग इतनी भयानक थी कि कोई भी बचाव संभव नहीं हो पाया। पुलिस ने शव के अवशेष मुरैना जिला अस्पताल के डेड हाउस पहुंचाए हैं। घटना के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार है। मुरैना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। चूंकि दुर्घटना स्थल मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए आगे की कार्रवाई रिठौरा पुलिस कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें