फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दलित युवक के साथ तीन लोगों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 06:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा में दलित युवक से तीन आरोपियों ने मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। आरोपियों पर धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा सीटी थाना में दलित युवक के साथ तीन लोगों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है, जहां डबरा के जंगीपुरा में रहने वाले पीड़ित युवक ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी के विवाद में गई बुजुर्ग की जान, युवकों ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही कल्लू जहीर उर्फ कल्लू रप्पन और आशिक खान,अशफाक खान उसे कल्लू रप्पन के घर ले गए। वहां उन्होंने बेल्ट से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और इसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर दोस्त के साथ दोबारा की गैंगरेप की कोशिश, दो पर मामला दर्ज

घटना को लेकर सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित का शोषण करते रहे। पीड़ित ने यह बात अपने पड़ोसी विक्की बादशाह को बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल्लू रप्पन और आशिक को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अशफाक खान फरार है। सिटी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

आरोपी

 

आरोपी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें