अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में ग्वालियर के मेडिकल स्टूडेंट आर्यन राजपूत की भी जान चली गई। आर्यन मेधावी छात्र था और वह एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के लिए अहमदाबाद के उसी मेडिकल कॉलेज के मैस में लंच करने गया था, जिस पर यह विमान गिरा। 22 साल का आर्यन ग्वालियर के पास जिगसौली गांव का रहने वाला था और उसने गांव में ही रहकर नीट एंट्रेंस की तैयारी की थी। उसके निधन की दुखद खबर जैसे ही गांव वालों को पता चली सब शोक में डूब गए।
ये भी पढ़ें-
अहमदाबाद विमान हादसे में इंदौर की बहू की मौत, अपने पति से मिलने जा रही थी हरप्रीत
मेडिकल के छात्र आर्यन राजपूत के भाई भीकम सिंह का कहना है कि वह पढ़ाई में बहुत तेज था और नीट की परीक्षा में उसके 700 नंबर आए थे। एक महीने पहले ही वह गांव में आया था और उसका यह सपना था कि वह देश का बड़ा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करे। घटना के बाद गांव में काफी दुख का माहौल है। अरुण राजपूत की मौत की खबर अभी परिवार वालों को नहीं दी गई है। उसकी मां और उसकी बहन अभी मौत की खबर से भी खबर है। उन्हें बोला गया है कि उसकी गंभीर हालत है और अस्पताल में भर्ती है। इसलिए ग्रामीण गांव से निकलकर बाहर इकट्ठे हो गए हैं और आर्यन की डेड बॉडी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
विमान हादसे पर बाबा बागेश्वर ने जताया दुख, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बालाजी से की प्रार्थना
आर्यन राजपूत की मौत की खबर सुनकर उसके दोस्त काफी परेशान है। उनका कहना है कि 20 दिन पहले ही आर्यन गांव में आया और खूब हमारे साथ क्रिकेट खेला। आर्यन पढ़ने में काफी होशियार था। वह गांव का होनहार लड़का था। उसका बचपन से ही सपना था कि वह आगे जाकर डॉक्टर बनेगा। इसलिए उसने घर से ही नीट की तैयारी की और वह 700 नंबर लेकर आया।