फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: ग्वालियर चंबल अंचल में लड़खड़ाती कांग्रेस, दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

Tue, 09 Apr 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस पर बीजेपी भारी पड़ती नजर आ रही है। बीते दिन सोमवार को कांग्रेस से पूर्व विधायक अजब सिंह ने पार्टी छोड़ी थी। वहीं, मंगलवार को पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने भी कांग्रेस को छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने बीजेपी ज्वॉइन की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस पार्टी लगातार टूटती नजर आ रही है। सोमवार को मुरैना की सुमावली विधानसभा से कांग्रेस पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह ने पार्टी छोड़ दी तो मंगलवार को शिवपुरी के करैरा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली है।

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस को कांग्रेसी लगातार चंबल अंचल में छोड़ रहे हैं, जिसके कारण कांग्रेस ग्वालियर चंबल अंचल में कमजोर दिखाई दे रही है। लाखन सिंह बघेल समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं, जिनको सोमवार देर रात बीजेपी लोकसभा ग्वालियर प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।

लाखन का कांग्रेस पर आरोप
वहीं, कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए लाखन सिंह ने बताया कि जब से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बने हैं, लगातार कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। अब कांग्रेस पार्टी में कार्यकताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्य से प्रभावित और बीजेपी की निष्ठा, नीतियों और जो वर्तमान में प्रधानमंत्री योजनाएं लेकर आ रहे हैं और मैं उनके कार्यों से प्रेरित होकर बीजेपी ज्वॉइन कर रहा हूं।
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर से लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने लाखन सिंह बघेल को सदस्यता दिलाई और लाखन सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया, जिसके बाद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि लाखन सिंह के बीजेपी में ज्वॉइन होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बता दें कि लाखन सिंह ने अपना राजनीतिक कैरियर बहुजन समाजवादी पार्टी से शुरू किया, जिसमें वह साल 2005 से 2008 तक शिवपुरी की करैरा विधानसभा से विधायक रहे, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें