फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति, बोला- साहब मेरी बीवी को सजा दिलाओ

Fri, 28 Mar 2025 08:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पति बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गया है। मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पति एक कागज दिखाते हुए बोल रहा है, मुख्यमंत्री जी मेरी पत्नी को सजा दिलाओ। उसने मुझे धोखा दिया है, मेरी भी हत्या करवा सकती है।
विज्ञापन
पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शख्स अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गया है। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। युवक एक कागज भी दिखा रहा है। उस पर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी मेरी पत्नी को सजा दिलाओ। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरे बेटे की हत्या की है। मेरी भी हत्या करवा सकती है। देश में पत्नी द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने के हाल ही में कई मामले सामने आ चुके हैं। मेरी पत्नी के भी 3-4 बॉयफ्रेंड हैं।

विज्ञापन


फरियादी युवक का नाम अमित कुमार सेन है। वह ग्वालियर के जनकपुरी का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के तीन से चार प्रेमी हैं। अभी वह राहुल बाथम नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है। अमित ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी। छोटा बेटा भी पत्नी अपने साथ ले गई है। अमित ने आशंका जताई है कि मेरठ के ‘ब्लू ड्रम हत्याकांड’ की तरह मेरी भी हत्या करवाई जा सकती है, क्योंकि पत्नी का प्रेमी मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात पर रोक हटाने DG से मिले कांग्रेस नेता, बोले- होली दिवाली की तरह मिले छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने बताया है कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब न्याय नहीं मिला तो वह फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और सुरक्षा की मांग कर रहा है। जनकगंज थाना प्रभारी वीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत पहले दर्ज कराई गई है तो उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें