फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: घर में घुसकर महिला की हत्या, मकान के विवाद में देवर और ससुर ने मारे चाकू

Thu, 27 Mar 2025 11:59 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: घर में घुसकर महिला की हत्या, मकान के विवाद में देवर और ससुर ने मारे चाकू
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना इलाके के रविदास नगर में बुधवार रात एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के ससुर और देवर ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। साथ ही घर में लगे लगे सीसीटीवी कैमरे और DVR तोड़कर ले गए। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मामले की छानबीन की। जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। आरोपी देवर और ससुर की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


घटना के अनुसार शहर के रविदास नगर निवासी 40 वर्षीय भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा था। बुधवार रात राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे। यहां मकान को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा ज्यादा बढ़ने पर राहुल और अतर सिंह ने भारती की हत्या कर दी। भारती का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में इंदौर जेल में सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें- 'यहां चार घंटे से तमाशा चल रहा है', हाईकोर्ट जस्टिस के सामने अधिवक्ता ने दिखाया गुस्सा, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि इससे पहले भी भारती की ससुराल पक्ष से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया है कि भारती जाटव की हत्या उसके ससुर और देवर ने की है।मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें