फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: देश के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल में नाबालिग से कुकर्म, 9वीं के छात्र ने 7वीं के बच्चे को बनाया शिकार

Sun, 14 Jul 2024 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया राज परिवार के प्रतिष्ठित द सिंधिया बॉयस  स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र ने कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना 13 जुलाई की है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में अपनी विशेष पहचान रखने वाला ग्वालियर किला (फोर्ट) स्थित द सिंधिया स्कूल में नाबालिग जूनियर छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य की शिकायत पर थाना बहोड़ापुर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया राज परिवार के प्रतिष्ठित द सिंधिया बॉयस  स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र ने कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना 13 जुलाई की है। इस मामले में तत्काल स्कूल मैनेजमेंट ने दोनों छात्रों के पेरेंट्स को बुलाया, जिसके बाद आज रविवार को स्कूल के प्राचार्य अजय सिंह ने थाना बहोड़ापुर में लिखित शिकायत की। चूंकि मामला काफी हाई प्रोफाइल है, इसलिए तुरंत ही घटना को आला अफसरों के संज्ञान में लाया गया और FIR दर्ज करने में कोई देरी नहीं की गई।  बहरहाल पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने दोनों ही बच्चों को अलग-अलग कमरे में अपनी कड़ी निगरानी में रखा है। स्कूल परिसर में घटी इस घटना ने स्कूल के सिस्टम मैनेजमेंट पर सवालिया निशान लगा दिया है।

बता दें कि द सिंधिया स्कूल आज से सात साल पहले भी सुर्खियों में आया था। उस वक्त मामला रैगिंग से जुड़ा हुआ था, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उससे सिंधिया स्कूल के नाम पर धब्बा लगा है। फिलहाल इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट का कोई भी व्यक्ति कुछ भी कहने से बच रहा है। एएसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा का कहना है कि शहर के एक बड़े स्कूल में जूनियर छात्र के साथ सीनियर ने गलत हरकत की है। पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने बहोड़ापुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें