फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था दस हजार का इनाम

Mon, 27 Jun 2022 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला कि ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा है, पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया 2 जून को पत्नी भावना की अपने घर में ही हत्या कर फरार हो गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करीब 25 दिन पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती 2 जून को देर रात करीब 2 बजे पत्नी भावना से विवाद होने के बाद ऋषभ भदौरिया ने उस पर पर तीन गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली पत्नी भावना के दाएं गाल से होती हुई सिर में धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छह साल का मासूम बेटा और आठ साल की मासूम बेटी भी वहीँ मौजूद थे। 

बताया जाता है कि ऋषभ भदौरिया को अपनी पत्नी पर शक था, पत्नी के मोबाइल को लेकर भी दोनों में विवाद होता था। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला कि ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा है, पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें