फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, एक बोगी जली, कोई हताहत नहीं

Sun, 12 Nov 2023 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के कोच में रविवार सुबह 10 बजे आग लग गई। यह ट्रेन वाराणसी से ग्वालियर आकर यार्ड में खड़ी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से चलकर ग्वालियर पहुंची बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एक एसी कोच में भीषण आग लग गई। अच्छा ये रहा कि कोच में आग तक लगी, जब कोच प्लेटफार्म से निकलकर यार्ड में पहुंच चुका था।घटना में कोच तो काफी जल गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


वाराणसी से यह ट्रेन बीती रात रवाना हुई थी और ग्वालियर सुबह पहुंची। प्लेटफार्म पर सभी यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन पायलट गाड़ी को लेकर उसे यार्ड में लगा आये, ताकि उसका मेंटिनेंस हो जाये, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उस खड़ी ट्रेन से धुआं निकलने लगा। तब लगभग 12 बजे थे।

तत्काल आग पर पाया गया काबू
धुआं देखकर स्टेशन पर हड़कंप मचा। स्टाफ ने देखा तो एक बोगी धू-धू कर जलने लगी थी। स्टाफ के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं और एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस अग्निकांड में एसी कोच बी 4 में काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन अगर आयग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो वह यार्ड में खड़ी एक और ट्रेन की बोगियों को चपेट में ले सकती थी। हालांकि तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें