फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कहीं और कर रहा था शादी, प्रेमिका ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, गिरफ्तारी के डर से बरात लेकर ही नहीं पहुंचा दूल्हा

Tue, 03 May 2022 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दूल्हा गिरफ्तारी के डर से शादी के मंडप में ही नहीं पहुंचा। दरअसल चार सालों से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने दुष्कर्म का केस किया है। वो किसी और से शादी करने जा रहा था। अब दुल्हन के परिवार वालों ने भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
ग्वालियर में एक दूल्हा गिरफ्तारी के डर से शादी के मंडप में ही नहीं पहुंचा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार सालों से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने दूल्हे पर दुष्कर्म का केस किया है। वो किसी और से शादी करने जा रहा था। अब दुल्हन के परिवार वालों ने भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने दो दिन पहले इंदरगंज थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 26 वर्षीय हिमांशु दिनेश रावत धौलपुर (राजस्थान) के राजा खेड़ा का रहने वाला है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में शिवानी होम हेल्थकेयर के नाम से सर्जिकल आइटम की कंपनी चलाता है। शिवपुरी की 23 वर्षीय युवती से ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान चार साल पहले उसकी पहचान हुई थी। दोनों गुरुग्राम में भी साथ रहे। जुलाई 2018 से 14 अप्रैल 2022 तक हिमांशु ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमिका को जब पता चला कि 2 मई को प्रेमी हिमांशु किसी और लड़की से शादी कर रहा है तो वो सीधे थाने पहुंच गई।

बता दें कि हिमांशु की शादी 2 मई को कंपू में रहने वाली लड़की से होनी थी। शादी समारोह झांसी रोड स्थित जीवाजी क्लब के मैरिज गार्डन में था। हिमांशु को भी पता चल गया था कि प्रेमिका ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस उसे कभी भी गिरफ्तार कर लेगी। इसी डर क चलते वो धौलपुर से बारात लेकर ग्वालियर ही नहीं पहुंचा। बरात नहीं आने पर वधू पक्ष के घर हंगामा मच गया। वधू पक्ष ने शादी कैंसिल होने का बैनर लगा दिया। साथ ही कंपू थाने में वर पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत भी की है। सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 2 मई को उसकी शादी थी, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बारात लेकर नहीं आया।
विज्ञापन


विज्ञापन


दुल्हन के परिजन ने भी की शिकायत
इधर दुल्हन के भाई ने बताया कि वह बहन के लिए रिश्ता देख रहे थे। हिमांशु रावत को पहली बार फेसबुक पर देखा था। फोटो से अच्छा लगा तो उससे बात की। भाई ने पिता को हिमांशु के घर धौलपुर भेजा। खुद भी गुरुग्राम जाकर उससे मिला। भाई ने बताया कि शादी से पहले दहेज के 7 लाख रुपये हिमांशु के परिवार को दे चुके हैं। 2 मई को शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। जब शाम को बरात के बारे में पूछा, तो मामले का पता लगा। 12 से 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें