फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: गर्मी से राहत दे रहा मौसम, कई जिलों में गिरा पानी, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Tue, 03 May 2022 01:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में बादलों का डेरा रहने और पश्चिम से आ रही हवाओं में नमी होने से गर्मी से राहत है। भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। 13 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से गर्मी से राहत है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से गर्मी से राहत है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल रहने और हवाओं में नमी रहने से तापमान में गिरावट जारी है। भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सिलवानी में 1 सेमी तक पानी गिरा है। 13 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो  राजगढ़, नौगांव और खरगोन सबसे अधिक गर्म रहे। तीनों ही जगह अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में 43.8, ग्वालियर में 43.3, सागर-टीकमगढ़ में 43.2, खंडवा में 43.1, खजुराहो में 42.8, रायसेन में 42.4, उमरिया में 42.1, शाजापुर में 42 डिग्री तापमान रहा है। रात के तापमान की बात करें तो टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा पारा चढ़ा रहा। टीकमगढ़ में 29.5, रायसेन में 29, राजगढ़-रतलाम-शाजापुर-नरसिंहपुर में 28, दमोह में 27.5, जबलपुर में 27.4, खंडवा-खरगोन-नौगांव में 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 41.8 25.6
इंदौर 40.4 24.6
ग्वालियर 43.3 25.7
जबलपुर 41.9 27.4
विज्ञापन

मौसम जानकारों के मुताबिक देश के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पाकिस्तान व उससे लगे जम्मू कश्मीर पर इसका असर है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण उप्र व बिहार होते हुए मणिपुर तक जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से तापमान में हल्की गिरावट है। नए पश्चिमी विक्षोभ से पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ से विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु होते हुए लक्षद्वीप तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी के साथ अगले दो दिनों तक पारे में और गिरावट आ सकती है। जानकारों की मानें तो दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सिलवानी में 1 सेमी तक पानी गिरा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि भिंड, मुरैना, अशोकनगर, दतिया, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें