फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो 

Mon, 01 Nov 2021 05:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक लड़की से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के साथ फेसबुक पर दोस्ती की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में शिवपुरी की 19 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की झांसी में रहकर पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने उसे झांसा देकर ग्वालियर बुलाया और नशीली दवा पिलाकर ज्यादती की और वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
करैरा (शिवपुरी) निवासी लड़की ने पुलिस में शिकायत की है कि दो महीने पहले फेसबुक पर आवेश धाकड़ ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। लड़की ने आवेश से नौकरी की बात की तो 19 अक्टूबर को उसने ग्वालियर बुलवा लिया। पुलिस लाइन के पास एक मकान में आवेश ने लड़की को कथित तौर पर नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाई। आंख खुली तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आवेश ने उसके न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वह काफी डर गई थी और खामोश रही। आवेश ने उसके सारे दस्तावेज भी अपने पास रख लिए थे। 

लड़की का कहना है कि रविवार (31 अक्टूबर) को आवेश ने कॉल कर उसे दस्तावेज वापस करने के बहाने बुलाया। ग्वालियर में आवेश उसे पुलिस लाइन के पीछे किराए के घर पर ले गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर वहीं से 100 नंबर पर कॉल लगाया। इसके बाद बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी फरार 
लड़की का कहना है कि उसके मां-बाप बुजुर्ग हैं। वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी है। बहोड़ापुर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें