फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पांच साल की बच्ची जिसे कहती थी दादाजी उसी ने किया दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची तो हकीकत पता चली

Mon, 01 Nov 2021 04:46 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

दो साल से वृद्ध किराएदार के रूप में रह रहा है। दिन में किसी होटल में काम करने जाता है। मकान मालिक की पांच साल की बेटी उसे दादाजी कहती थी, लेकिन वृद्ध के असली चेहरे को वह पहचान नहीं सकी। 
विज्ञापन
बच्ची ने घटना बताई तो परिजनों के होश उड़ गए और पुलिस से शिकायत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासूम बालिका उसे दादाजी कहती थी। उसकी गोद में भी बैठती लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वह रक्षक समझती है वही भक्षक निकलेगा। अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मासूम का भरोसा तोड़ा और उसे हवस का शिकार बनाया। शर्मसार कर देने वाली यह घटना मप्र के उज्जैन की है। यहां वृद्ध ने पांच वर्षीय  बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर पहुंचकर रोने लगी तो परिजनों ने कारण पूछा। इसके बाद बच्ची ने घटना बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।  पुलिस से शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया
जानकारी के मुताबिक घटना माधवनगर थाना क्षेत्र के रामी नगर की है। यहां स्थित एक मकान में वृद्ध किराए से रहता है। दो साल से वह किराएदार के रूप में रह रहा है। दिन में किसी होटल में काम करने जाता है। मकान मालिक की पांच साल की बेटी उसे दादाजी कहती थी, लेकिन वृद्ध के असली चेहरे को वह पहचान नहीं सकी। 

वहशी वृद्ध ने चॉकलेट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया। बच्ची जब वहां गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची रोने लगी और रोते रोते घर पहुंची। माता-पिता ने पूछा कि क्या हुआ है तो बच्ची ने कहा कि उसे दर्द हो रहा है और दादाजी ने उसके साथ गलत काम किया। बाद में परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट में केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें