फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी का निधन, भोपाल चिरायु अस्पताल में चल रहा था इलाज

Tue, 18 May 2021 09:44 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया व ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
दमोह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व भाजपा नेता शिवराज सिंह लोधी का मंगलवार (18 मई) की सुबह भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
पूर्व सांसद की मौत पर भाजपा के कई नेताओं ने शोक जताया है। उनकी मौत पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि समाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान नेता का जाना अपूर्णीय क्षति है।  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, 'दमोह के पूर्व सांसद भाजपा के वयोवृद्ध नेता आदरणीय शिवराज सिंह लोधी (शिवराज भैया) ने अस्वस्थता के दौरान भोपाल में अंतिम सांस ली। समाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान नेता का जाना अपूर्णीय क्षति है। मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख
मालूम हो कि शिवराज सिंह लोधी 15 वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे, जहां मध्यप्रदेश के दमोह सीट से भाजपा की तरफ से उन्हें लोकसभा सांसद चुना गया था। उन्हें जन नेता के रूप में ख्याति मिली थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके शोक जताया है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री शिवराज सिंह लोधी के निधन की दुखद सूचना मिली है। उनका जाना संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें