फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कर्जदार के घर नोटिस चिपकाने की जगह पूरे मकान पर लिखा- यह कंपनी की संपत्ति है, लेन-देन न करें

Tue, 02 May 2023 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी ने चार किश्त ड्यू होने पर कर्जदार के पूरे मकान पर वॉल पेंटिंग करवाकर उसकी फजीहत कर दी। कर्जदार ने थाने में शिकायत कर कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनेंस कंपनी की ओर से कर्जदार की फजीहत करने का मामला छिंदवाड़ा में गुलाबरा का है। यहां रहने वाले दलित युवक निमेश ब्रम्हे ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि उसने इंडिया सेल्टर फाइनेंस कंपनी से लेमिनेशन और दोना पत्तल मशीन के लिए 11 लाख रुपये कर्ज लिया था। लगातार वह कर्ज की राशि जमा कर रहा था, बीच में जब इस बिजनेस में घाटा हो गया तो पांच किश्त ड्यू हो गई।

विज्ञापन


ऐसे में कंपनी के द्वारा निमेश के घर में बिना किसी नोटिस दिए, मकान की मुख्य दीवाल पर बड़े-बड़े अक्षरों से वाल पेंटिंग कराते हुए लिखा दिया है कि यह संपत्ति इंडिया सेल्टर कंपनी की निजी संपत्ति है। इस दौरान निमेश और उसके परिवार ने विरोध भी किया, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे हुज्जत भी की और पूरी दीवाल पर वाल पेटिंग करा दी, जिससे निमेश का परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।

दो लाख रुपये जमा कर चुका है निमेश...
निमेश ब्रम्हे ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह रेग्युलर तौर पर किश्त चुका रहा था। बीच में व्यापार में घाटा आने के कारण सिर्फ पांच किश्त ही ड्यू हुई थी। ऐसे में लगभग दो लाख रुपये की राशि जमा कर चुका है। बावजूद इसके उसके यहां कंपनी के कर्मचारियों ने इस तरह की हरकत की है, जिसको लेकर उसने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद सीएसपी अमन मिश्रा ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


बीमार था, रिश्तेदार भी थे, सबके सामने कर दिया शर्मिंदा...
निमेश ने बताया कि जिस वक्त कंपनी के कर्मचारी उसके घर आए थे, उस समय उसके घर उसके ससुर और अन्य रिश्तेदार थे। वह भी बीमार था, बावजूद इसके कंपनी के कर्मचारियों को कोई तरस नहीं आया और उन्होंने आइल पेंट से पूरे मकान में वॉल पेंटिंग करा दी, जिससे पूरे मोहल्ले के अलावा क्षेत्र में यह मामला सुर्खियों में है और उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें