फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Weather: दमोह में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पहुंचा, पांच दिन इसी तरह रहेगा मौसम

Fri, 29 Dec 2023 12:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Weather Today : पूरे शहर पर कोहरे की हल्की धुंध देखी जा रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम 10.4  डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन
धुंध से कम हुई दृश्यता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर का महीना समाप्त होते होते ठंड ने भी अपना असर दिखना शुरू कर दिया है और पिछले पांच दिनों से लगातार सुबह से दमोह में घना कोहरा छा रहा है। आलम ये है कि धुंध के चलते सड़क पर चलने वाले वाहन और राहगीर भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस कड़ाके की ठंड में छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे जा रहे हैं और लोग अलाव सेंककर अपनी ठंड दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल का जश्न भी लोग ठंड में कंपकंपाते  हुए ही मनाएंगे। शुक्रवार की सुबह शहर में कोहरे के चलते लोगों की भीड़ ही गायब थी।

अभी स्तिथि यह है की तेज धूप निकलने के बाद भी दोपहर में पूरे शहर पर कोहरे की हल्की धुंध देखी जा रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम 10.4  डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे के अनुसार आगामी पांच दिनों तक आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे एवं मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व में चलने एवं औसत हवा की गति 6.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें