फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: पहले पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की ससुराल जाकर चाकू मारकर की हत्या; घटना के बाद आरोपी फरार

Fri, 24 Nov 2023 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Crime News: दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपी पर कोतवाली दमोह और पथरिया थाने में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 निवासी तलाकशुदा महिला की उसके पहले पति ने ससुराल आकर चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां खून अधिक निकल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इसकी जानकारी निकाल रही है।

विज्ञापन

 
पहले पति से हो चुका था तलाक
परिजनों ने बताया कि दमोह निवासी 32 वर्षीय मरजीना बी की पहली शादी दमोह के ही सीताबावड़ी निवासी नफीस खान के साथ हुई थी। कुछ साल पहले ही दोनों का तलाक हो गया था। उसके बाद मरजीना की दूसरी शादी पटेरा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी मुस्ताक खान से हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मरजीना का पहला पति नफीस पटेरा पहुंचा और मरजीना को साथ चलने के लिए कहने लगा। इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया जो पेट में जाकर लगा। आरोपी के साथ एक नाबालिग लड़का भी था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। घटना के समय महिला का दूसरा पति मुस्ताक बकरियां चराने गया था। उसे सूचना मिली तो वह घर पहुंचा और परिजनों के साथ पत्नी को लेकर पटेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
सूचना मिलते ही हटा एसडीओपी नितेश पटेल और पटेरा थाना प्रभारी आरआर बागरी भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों के बयान लेने के बाद आरोपी  पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी नफीस खान आदतन अपराधी है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं, दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि आरोपी नफीस ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपी पर कोतवाली दमोह और पथरिया थाने में भी मामले दर्ज हैं, जिसके दस्तावेज निकलवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें