फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: ससुराल आए शराबी दामाद ने सास-साले पर किया हमला, पत्नी और बच्चे को भी मारे चाकू

Fri, 03 Nov 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

एक शराबी दामाद ने अपने ससुराल में जमकर हंगामा मचाया। सास, साले सहित बीवी-बच्चों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाने के नरसिंहगढ़ में अपनी ससुराल आए दामाद ने शराब के नशे में पत्नी, बच्चों सहित सास और साले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


घायल पत्नी लक्ष्मी रैकवार ने बताया कि उसकी शादी सागर जिले में हुई है। पति की शराबखोरी के चलते वह कुछ दिन पहले अपने मायके नरसिंहगढ़ आ गई थी। गुरुवार रात उसका पति धर्मेंद्र रैकवार शराब के नशे में उसके मायके आया और कुछ देर घर के बाहर बैठा रहा। उसके बाद घर के अंदर आया और विवाद करते हुए मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। यह देखते ही मां द्रौपदी रैकवार बचाव करने पहुंचीं तो उन्हें भी चाकू मारा गया। तभी भाई हल्ले आया तो उसे भी चाकू मारा और बेटा कृष्णा को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर से भाग गया। घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें