दमोह में बस पलटने से चार लोग घायल हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुबरा गांव के समीप रविवार सुबह लोक सेवा ट्रेवल्स कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार यात्रियों की हालत गंभीर है बाकी अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जिनका इलाज कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर से दमोह जा रही लोक सेवा ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक से बेकाबू होकर गुबरा सीमा पर पलट गई है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे चार यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने ने बताया सुबह 9:00 बजे के करीब जबलपुर से लोक सेवा कंपनी की मिनी बस जबलपुर से दमोह की ओर जा रही थी। गुब्बरा सीमा के पास बेकाबू होकर पलट गई है। चार यात्रियों के घायल होने पर 108 की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा है बाकी यात्री सुरक्षित हैं और अपने निजी वाहन से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।