दमोह के जैन मंदिर में चोरी के बाद बारीकी से छानबीन की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और मंदिर में रखी सामग्री सहित दान पेटी में रखे पैसे भी चोर ले गए।
बता दें कि इसी जैन मंदिर में यह दूसरी चोरी की घटना है। पहली चोरी के आरोपी अभी पकड़े नहीं गए और चोरों ने दूसरी बार भी चोरी कर ली। स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने मंदिर पहुंचकर कुम्हारी पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट रूबी चौहान मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। इस चोरी की घटना के बाद जैन समाज के लोगों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि आखिर जैन मंदिर को ही चोर निशाना बना रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही। बताया गया है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।