फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: रंजिश में युवक को तालाब में डुबाकर मारा, आरोपी ने पानी में धकेला फिर सिर पर मारा डंडा

Sat, 24 Sep 2022 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। हत्या पुराने विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। हत्या पुराने विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव का है। पुलिस ने बताया कि लुहारी का रहने वाला उत्तम अहिरवार शनिवार शाम तालाब किनारे खड़ा हुआ था। तभी गांव का ही तरवर लोधी वहां आया और पीछे से उत्तम को धक्का दे दिया। जब उत्तम ने तालाब से बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों में पुराना विवाद था। रंजिश में हत्या की गई है। विवाद किन कारणों से चला आ रहा है, इसकी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  शव का पंचनामा करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें