फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में फिर बढ़ रहा कोरोना: फिर सामने आए 8 नए केस, तीन दिन में 25 कोरोना संक्रमित, प्रशासन की अपील- हल्के में न लें कोरोना को 

Thu, 28 Oct 2021 04:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते तीन दिनों में लगभग 25 मरीज मिल चुके हैं। बुधवार रात जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में जो 8 पॉजिटिव बताए गए उनमें से 7 सदस्य दो परिवारों के हैं।  
विज्ञापन
कोरोना प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। पहले जहां इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे थे तो बीते तीन दिनों में लगभग 25 मरीज मिल चुके हैं।  जो मरीज मिल रहे हैं उनमें भी अधिकांश एक ही परिवार के हैं। बुधवार रात जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में जो 8 पॉजिटिव बताए गए उनमें से 7 सदस्य दो परिवारों के हैं। ये परिवार शालीमार टाउनशिप और शांति निकेतन में रहते हैं। कोविड केयर सेंटर में 20 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दीपोत्सव से पहले कोरोना की वापसी ने चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में जिस तरह मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसने चिंता बढ़ा दी है। बाजार में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है उसने भी चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन को अपील करनी पड़ रही है कि सावधानी रखना जरूरी है।

एक्टिव मरीज हुए 30 
सोमवार को नौ, मंगलवार को 8 और बुधवार को भी 8 कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। तीन मरीज एक डॉक्टर परिवार से हैं जो लसूड़िया क्षेत्र में रहते हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की सैम्पलिंग करवाई जा रही है। डेढ़ सौ से अधिक सैम्पल बीते दो दिनों में ही इन संक्रमित लोगों से जुड़े सदस्यों के लिए गए हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर की अपील- कोरोना को हल्के में न ले
बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अब जिला प्रशासन भी गंभीर हुआ है और लोगों से सतर्कता व सावधानी की अपील की जा रही है। गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने अपील की है कि जिनका दूसरा वैक्सीन डोज बचा है कि वे तुरंत उसे लगवाएं। अभी त्योहार के मद्देनजर भी पर्याप्त सावधानी-सतर्कता बरतें। कोरोना को हल्के में न लें। तीन दिन से जो ट्रेंड चल रहा है वह चिंताजनक है। कई देशों में फिर से लॉकडाउन लग रहा है। लोगों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। 

कोविड सेंटर में किया जा रहा है भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जो लोग पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें कोविड सेंटर और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की सैम्पलिंग भी करवाई जा रही है। निपानिया, सपना-संगीता रोड, सिद्धि विनायक से लेकर महू के मिलिट्री एरिया में पिछले दिनों कोरोना मरीज मिले हैं, जहां पर सैम्पलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। कुछ लोग नए वैरिएंट एवाय-4 से भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इन संक्रमित परिवारों और उससे जुड़े लोगों की सैम्पलिंग की जुटी हैं और कॉन्टेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

मप्र में 6.90 करोड़ को लगी वैक्सीन 
बुधवार को ही दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन की बैठक हुई थी। इसमें  मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान भी मौजूद रहे। प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी तक 6 करोड़ 90 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 5 करोड़ को पहला डोज और 1 करोड़ 92 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। इनमें 47 फीसदी डोज महिलाओं को और 53 फीसदी डोज पुरुषों को लगाए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें