फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र उपचुनावः मुख्यमंत्री शिवराज ने पुनासा की सड़क पर खड़े होकर फोन पर ही ले डाली खंडवा में सभा

Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवराज ने वर्चुअल सभा के दौरान सामने सड़क के दोनों ओर जमा लोगों से भी हाथ ऊपर करवाए और भारत माता की जय के नारे लगवाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सभा लेनी थी। जब उनके काफिले के कारण ट्रैफिक रोका गया तो वे खुद ही कार से बाहर आ गए। ट्रैफिक क्लीयर करने को कहा। खुद मोबाइल से ही उन्होंने खंडवा की सभा को वर्चुअली संबोधित किया। भाषण खत्म होने पर वे उन्हें देखने रुके लोगों से मिले, उनके साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन


शिवराज ने वर्चुअल सभा के दौरान सामने सड़क के दोनों ओर जमा लोगों से भी हाथ ऊपर करवाए और भारत माता की जय के नारे लगवाए। सभा में शिवराज ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही संबल समेत उन सभी योजनाओं का दोबारा जिक्र किया, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद करवा दिया था। शिवराज सरकार की कई योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था, जिसे मुख्यमंत्री बनने के बाद चौहान ने फिर से लागू किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें