फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छेड़छाड़ के चलते दंपति ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 19 Aug 2024 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छेड़छाड़ करने से नाराज दंपती ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के आनंदम के समीप 11 अगस्त की सुबह जुन्नारदेव का एक युवक घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। विवाद के दौरान युवक पर दंपती ने चाकू से हमला किया था। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह जुन्नारदेव निवासी 32 वर्षीय विशाल पिता महेश यादव घायल अवस्था में मिला था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान 12 अगस्त को विशाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर छापाखाना शारदा चौक निवासी 22 वर्षीय पुष्पराज पिता मुकेश गोदरे और उसकी पत्नी 21 वर्षीय अंजलि पति पुष्पराज गोदरे को पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपी पुष्पराज ने बताया कि चारफाटक के पास विशाल मिला था। वह बाइक से उन्हें छोड़ने शारदा चौक आया था। इस दौरान विशाल ने पत्नी के साथ अभद्रता  की थी। इससे नाराज दंपती ने मिलकर विशाल के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने विशाल का मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम
अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कुंडीपुरा टीआई मनोज बघेल, कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी, एसआई धर्मेन्द्र कुशराम, आशीष बरकड़े, एएसआई मनोज रघुवंशी, ब्रजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संतोष बघेल, हरीश वर्मा, आरक्षक जीवन रघुवंशी, करण रघुवंशी, अखिलेश, विकास बैस, रविन्द्र ठाकुर, आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें