पांढुर्णा तहसील के मारुड गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रिंगनखापा गांव से विवाह समारोह से लौट रहे मालखेड़ा के बारातियों की पिकअप (MH 21 BH 4785) गांव के समीप एक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिवकली मर्सकोले (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
हादसे में ये हुए घायल
सिविल अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों में रतिराम कुमारे (40), गोकुल इवने (40), सविता धुर्वे (36), कैलाश उईके (42), आशाराम सलामे (41), शारदा आहके (65), शांता बाई आहके (52),
करण धुर्वे (18), नयन धुर्वे (18), कुणाल धुर्वे (19), सुगना वट्टी (24, वरुड निवासी) शामिल हैं।
बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा
घायलों के मुताबिक वे सभी मालखेड़ा गांव के निवासी हैं और रिंगनखापा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। रात का समय होने और अंधे मोड़ पर पर्याप्त लाइटिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
चालक फरार, मामला दर्ज
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। उसके खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वाहन जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं, गांव के विनोद गवांडे ने बताया कि यह अंधा मोड़ पहले भी कई लोगों की जान ले चुका है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है।