पांढुर्णा के किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मोटर की केबल में पहले से कट लगा हुआ था, जो शायद अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। इसी कारण किसान को करंट लग गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के खंबारा गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। किसान सुदेश भलावी (32) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब वे अपने खेत की पानी की मोटर चालू कर रहे थे।
थाना प्रभारी अजय मरकाम के अनुसार, मोटर की केबल में पहले से कट लगा हुआ था, जो शायद अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। जैसे ही सुदेश ने मोटर चालू की, वह करंट की चपेट में आ गए और वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल पांढुर्णा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उनका अंतिम संस्कार गांव के उसी खेत में किया गया, जहां वे अपने सपनों की फसल बोते थे। सुदेश अपने माता-पिता, पत्नी और छोटे भाई के साथ रहते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके असमय निधन से परिवार ही नहीं, पूरे गांव शोक की लहर है।
यह घटना ग्रामीण विद्युतीकरण, बिजली उपकरणों की स्थिति और उनकी नियमित जांच की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली तारों की लापरवाही, घटिया गुणवत्ता और देखरेख की कमी की वजह से ये हादसे बार-बार हो रहे हैं।