फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Case: शिलांग में राजा की हत्या करने वालों की संख्या एक से ज्यादा, जैकेट की फोरेंसिक जांच

Thu, 05 Jun 2025 10:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुरुवार सुबह फिर खोजी दल मौके पर पहुंचे। सोनम को खाई में खोजने की कवायद की गई। ड्रोन उड़ाकर भी खाई में सोनम को खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह जैकेट उस स्थान पर मिली है, जहां कुछ देर के लिए किराए पर ली गई स्कूटर रुकी थी।
विज्ञापन
ड्रोन के जरिए सोनम की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में गए राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे दो से तीन लोगों का हाथ हो सकता है और लूट के इरादे से हत्या की गई है। यह  आशंका परिजनों ने जताई है। राजा की धारदार हथियार से हत्या करना  और फिर उसे पांच फीट ऊंची रैलिंग से नीचे फेंकना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। बुधवार को खाई में मिली जैकेट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग में हुई राजा की हत्या के लिए उपयोग में लाया गया था नया हथियार

सोनम के भाई ने लाल और काले रंग की इस जैकेट का सोनम के होने से इनकार कर दिया है, लेकिन पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाना चाहती है कि जैकेट का इस केस से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि हो सकता है कि जैकेट राजा की हत्या करने वाले बदमाशों की हो। अधिक कोहरा होने के कारण बुधवार दोपहर को खोज रोक दी गई।

 

गुरुवार सुबह फिर खोजी दल मौके पर पहुंचे। सोनम को खाई में खोजने की कवायद की गई। ड्रोन उड़ाकर भी खाई में सोनम को खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह जैकेट उस स्थान पर मिली है, जहां कुछ देर के लिए किराए पर ली गई स्कूटर रुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने जीपीएस ट्रैकर के जरिए पता लगाया था कि किराए पर ली गई स्कूटी एडी व्यू पाॅइंट पर रुकी थी। सोनम की तलाश के लिए उस स्थान पर फोकस किया जा रहा है। इस क्षेत्र में एक झरना भी है। वहां भी सोनम को खोजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें