फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: अंधे कत्ल और दोहरी लूट का खुलासा, 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 09:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अंधे कत्ल और दोहरी लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के मातगुवां थानां क्षेत्र में 28 जुलाई 2022 को कोड़न गांव निवासी हरिदयाल यादव ने सूचना दी कि शाम करीब आठ बजे खचा चौकी रगौली तिगड्डा के पास उसके लड़के दीपक यादव की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही उसकी मोटर साइकिल हीरो होण्डा कंपनी की CD डीलक्स क्रमांक MP-16 ME 1990 को लूटकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना मातगुवां में हत्या की धारा 302 और 394 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच में लिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि उपरोक्त घटना से एक सप्ताह पहले थाना ईशानगर में भी इसी प्रकार 21 जुलाई 2022 को शाम करीब 6 बजे मन्नू उर्फ मनीराम बंशकार अपनी पत्नी के साथ कुटी सरकार से वापस आ रहा था। ऐसे में बरद्वाहा हरपुरा रोड पर उसके साथ अज्ञात व्यक्तियों ने कट्टा दिखाकर उसका मोबाइल और उसकी पत्नी का मंगल सूत्र लूट लिया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना ईशानगर में धारा- 392 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों मामले सनसनीखेज और जघन्य होने पर एसपी सचिन शर्मा के आदेश पर 18 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये की नगद राशि की घोषणा की गई थी।

मामला गंभीर और पेचीदा था...
मामले में आरोपी के अज्ञात होने, कोई घटना का साक्षी न होने और घटना के उद्देश्य की स्पष्टता न होने के कारण अत्यंत पेचीदा था, जिससे पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल को रिक्रियेट किया गया। इसमें जांच करते हुए मुखबिरों को तैनात किया गया। जहां मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27 अक्टूबर 2022 की रात में आरोपी पप्पू यादव, सर्वज्ञ गर्ग को पठापुर तालाब बिजावर के जंगली इलाके से गिरफ्तार किया गया, जिनसे घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, बजाज सीटी 100 मोटर साइकिल के साथ लूटी गई मोटर साइकिल हीरो होण्डा CD डीलक्स MP-16 ME 1990 को बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा कर बताया...
पुलिस ने खुलासे में बताया कि दोनों आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। मृतक द्वारा मोटर साइकिल को छीनते समय विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही ईशानगर में हुई घटना को भी घटित करना बताया। मामले के आरोपी पप्पू उर्फ प्रेमलाल यादव पिता परमलाल यादव निवासी ग्राम बिहटा थाना ईशानगर हाल निवासी नौगांव जिला छतरपुर है। वहीं, दूसरा सर्वज्ञ गर्ग पिता राजेन्द्र गर्ग निवासी ग्राम अवस्थी मोहल्ला बड़ामलहरा जिनका हाल ही में निवास नौगांव जिला छतरपुर है।

इनकी रही महत्त्वपूर्ण भूमिका...
मामले में महत्वपूर्ण भूमिका में एसआई सतेन्द्र यादव मातगुवां थाना प्रभारी, एसआई आशुतोष श्रोत्रिय थाना प्रभारी थाना गुलगंज, कार्यवाहक ASI मनमोहन मार्को, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह तोमर साइवर सेल छतरपुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 774 राजेन्द्र प्रजापति, आरक्षक 858 संजय साहू, SDOP कार्यालय बिजावर, आरक्षक 705 सतीश यादव थाना मातगुवां, आरक्षक 1294 कुलदीप थाना मातगुवां, आरक्षक 914 राहुल भदौरिया सायबर सेल, आरक्षक 906 अजय साहू और आरक्षक चालक 383 हाकम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें