फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खा लिया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

Wed, 02 Feb 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के गंगवाहा गांव में एक आदिवासी किसान ने पत्नी के शराब पीने से रोकने पर जहर खा लिया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
छतरपुर: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खा लिया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो उसने गुस्से में जहर खा लिया। हादसे के बाद पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के गंगवाहा गांव का है। यहां रहने वाले रामप्रसाद आदिवासी (55 वर्ष) रोज शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। बीते रोज रामप्रसाद की पत्नी शांति ने जब उसे शराब पीने से रोका तो उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद बेटे ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रामप्रसाद की शराब की लत से उसका पूरा परिवार परेशान रहता है। वह खेती किसानी का काम करता है और अपनी मेहनत की पूरी कमाई शराब पीने में ही खर्च कर देता है। शराब की लत की वजह से उसके घर की हालत भी खराब है। पत्नी के शराब पीने से मना करने पर रामप्रसाद अक्सर पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करता है। 

रामप्रसाद के बेटे अरविंद आदिवासी के अनुसार उसके पिता शराब पीकर घर में गाली गलौच और मारपीट करते थे। जिसके चलते मां ने शराब पीने से मना किया। जब पिता मां से मारपीट कर रहे थे, तो दोनों भाइयों ने उन्हें समझाने की कोशिश की जो कि उन्हें नागवार गुजरी और गुस्से में उन्होंने गेंहू में रखने वाली दवाई खा ली। छतरपुर के जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें