फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राष्ट्रसेविक समिति का पथ संचलन आज, पहली बार भोपाल विभाग के संचलन में निकलेंगी स्वयं सेविकाएं

Sun, 09 Oct 2022 11:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन रविवार को निकलेगा। इसमें पूर्ण गणवेश में स्वयंसेविकाएं सम्मिलित होकर संचलन करेंगीं।
विज्ञापन
राष्ट्रसेविक समिति का पथ संचलन आज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन दोपहर तीन बजे से मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर यह संचलन शाम 4.30 बजे भारत नगर स्थित पतंजलि योग केंद्र पर समाप्त होगा। इस दौरान मातृशक्ति दुर्गेश विहार, नैनगिरी, खेड़ापति मंदिर, सच्चिदानंद नगर और टी पॉइंट से होकर निकलेंगीं।

विज्ञापन


संचलन में शामिल होने वाली सेविकाओं को इससे पहले दोपहर 2 बजे से समिति की प्रांत सहकार्यवाहिका भारती दीदी का बौद्धिक प्राप्त होगा। समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, यह पहला अवसर है जब भोपाल विभाग का पथ संचलन निकाला जा रहा है। इस संचलन में सेविकाएं पूर्ण घोष एवं वंशी लेकर निकलेंगीं।

इस आयोजन में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों से लगभग 100 से अधिक मातृशक्ति सहभागिता करेंगीं। ज्ञातव्य हो कि नारी शक्ति में जागृति उत्पन्न कर, उसे एकजुट करना एवं उसे राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के उद्द्देश्य से स्थापित हुए राष्ट्र सेविका समिति स्थापित की गयी थी। समय-समय पर सेविकाएं ऐसे आयोजन करती हैं। शक्ति पर्व विजयादशमी तक शक्ति उपासना के पश्चात संगठित शक्ति प्रदर्शन हेतु राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा यह आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें