डॉ. मोहन यादव कैबिनेट (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ ARTICLE 370 फिल्म देखने जाएंगे। रात आठ बजे ड्राइव इन सिनेमा एमपी टूरिज्म में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह मंत्रिमंडल की बैठक भी प्रस्तावित है।
बता दें ARTICLE 370, जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है। मध्य प्रदेश सरकार ने ARTICLE 370 फिल्म को टैक्स फ्री किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता से फिल्म को देखने की अपील भी की।
इस फिलम में यामी गौतम, प्रियामणि और अरुण गोविल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले हैं। यह फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म में यामी गौतम ने पुलिस अधिकारी का रोल किया है। वहीं, अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में है। एक्टर किरण करमरकर ने अमित शाह की भूमिका निभाई है।