फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विजयपुर से रावत, बुधनी से रमाकांत...भाजपा कैंडिडेट घोषित, कांग्रेस अभी मंथन में

Wed, 10 Jul 2024 01:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा ने विजयपुर सीट के लिए रामनिवास रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रावत पूर्व में इसी सीट से कांग्रेस विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्दी ही हो सकता है। कांग्रेस फिलहाल यहां प्रत्याशियों के नामों पर मंथन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा ने विजयपुर सीट के लिए रामनिवास रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रावत पूर्व में इसी सीट से कांग्रेस विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। भाजपा में शामिल हुए रावत को प्रदेश सरकार के कैबिनेट में भी शामिल कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

शिव की जगह रमाकांत
पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्रीय मंत्री बन जाने के बाद खाली हुई बुदनी विधानसभा सीट के लिए भी उप चुनाव होना है। इस सीट पर भाजपा ने रमाकांत को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से शिवराज पुत्र कार्तिकेय का नाम भी लिया जा रहा था।
विज्ञापन


अभी बिना पर असमंजस
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में बीना विधानसभा भी शामिल है। लेकिन इस सीट से अभी तक इस्तीफा न होने के कारण फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

दो माह में होंगे चुनाव
प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के बुधवार को उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके परिणाम 13 जुलाई को घोषित होंगे। सूत्रों का कहना है कि अब विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान जल्दी कर सकता है।
विज्ञापन

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें