फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा अब गैर राजनीतिक परिवार के एक लाख सदस्य बनाएगी,’आई एम बीजेपी’ फ्यूचर फोर्स’ कार्यक्रम जारी

Sat, 05 Oct 2024 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के माध्यम से प्रोफेशनल्स को जोड़ेगी। वीडी शर्मा ने कहा कि देश के विकास में प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण भूमिका, वे राजनीति में आएं ऐसा मोदी जी का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 1 लाख गैर राजनैतिक युवाओं को राजनीति में लाने के अभियान का विस्तार है ’आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को रवींद्र भवन में संगठन पर्व के तहत ’आई एम बीजेपी’ फ्यूचर फोर्स’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर उद्यमियों, इंटेलेक्चुअल्स, प्रोफेशनल्स एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उस विजन का नेतृत्व भारत के युवा, प्रोफेशनल्स, सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स करेंगे। प्रधानमंत्री के 1 लाख गैर राजनैतिक युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाने के अभियान में मध्यप्रदेश भाजपा अहम भूमिका निभाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही भारतीय जनता पार्टी को ताकत देने तथा 2047 के विकसित भारत को दिशा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी जी ने बदला पॉलीटिक्स का वर्क कल्चर 
 शर्मा ने कहा कि आप लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि प्रधानमंत्री जी का विजन क्या है? तो इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉलीटिक्स का वर्क कल्चर बदल दिया है और राजनीति को एक नई कार्य संस्कृति दी है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि चाहे सांसद हों, विधायक हों या कोई अन्य जनप्रतिनिधि, मैं सभी से वही करने को कहता हूं, जो मैं कर सकता हूं। जो मैं नहीं करता हूं, उसके लिए मैं किसी से कहता नहीं हूं। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी हमारा संगठन पर्व चल रहा है और लाखों लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक विचार पर चलने वाली पार्टी है, सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। जो दल सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, वो देश को संकट में डाल देते हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री रचनात्मक सोच के साथ भारत को विकसित देश बनाने के विजन को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 लाख गैर राजनैतिक युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाने के अभियान में मध्यप्रदेश भाजपा अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री चाहते है कि गैर राजनैतिक युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स एवं उद्यमी जब राजनीति में आयेंगे तो उनके अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें