फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल पहुंचे नड्डा, बैठक कर मतदान बढ़ाने पन्ना प्रभारियों को सक्रिय करने के दिए निर्देश

Thu, 02 May 2024 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में सिरोंज में रैली को संबोधित करने के बाद कार्यक्रम में बदलाव के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल पहुंचे। यहां से गुजरात के मेहसाणा की सभा को वर्चुअली संबोधित करने के बाद प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। 
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने ली भोपाल में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार में देरी की वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में गुरुवार को बदलाव हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को सागर लोकसभा सीट की सिरोंज में जनसभा में शामिल हुए। यहां पर कार्यक्रम में देरी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। 
विज्ञापन


सिरोंज से सड़क मार्ग से भोपाल आए
इस कारण नड्डा सड़क मार्ग से सिरोंज से भोपाल पहुंचे। भोपाल में उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ कमेटी त्रिदेव और पन्ना प्रभारियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नड्डा रात भोपाल में ही रुके। सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पिछले दो चरण में हुआ कम मतदान 
बता दें मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे चरण की 12 सीटों पर पिछले साल की तुलना में 8 से 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। अब प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 9 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें