फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बदमाश की दबंगई, यात्री से बोलो-रेलवे मेरे बाप का, यहां सिर्फ मेरा टिकट बनेगा

Sun, 14 Apr 2024 01:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर यात्री को टिकट बनवाने को लेकर बदमाशों की दबंगई सामने आई है। तत्काल का टिकट बनवाने आए यात्री को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई। यात्री ने आरोपी के खिलाफ जीआरपीएफ थाने में शिकायत की है। 
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बदहाल व्यवस्था से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यहां रविवार सुबह तत्काल का टिकट बनवाने गए यात्री के साथ एक बदमाश ने ना सिर्फ आपत्तिजनक शब्द कहे बल्कि जाने से मारने की धमकी भी दी। भोपाल के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित टिकट काउंटर पर करोंद निवासी अजमल खान रविवार सुबह तत्काल का टिकट बनवाने गए थे।
विज्ञापन


वह सुबह काउंटर के सामने खड़े थे तभी एक व्यक्ति आकर उनकसे बदतमीजी करने लगा और टिकट बनवाने आए लोगों की लाइन में सबसे आगे जाकर लगने लगा। इस पर आपत्ति लेने पर आरोपी ने अजमल खान को ना सिर्फ गाली गलौच की बल्कि जाने से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी कहने लगा कि रेलवे मेरे बाप की है और टिकट हमेशा पहले उसका ही बनता है। पीड़ित ने मामले की जीआरपी को शिकायत की है। शिकायत में आरोपी का नाम अमीर बताया गया है।  अजमल खान ने बताया कि आरोपी ऑटो चलाता है और टिकट की दलाली करता है। इस मामले में जीआरपी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें