फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ ने पीएम को लिखा पत्र, सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग की

Thu, 23 Feb 2023 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि देश में यदुवंशी समाज द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग लगातार की जा रही हैं। द्वितीय विश्व युद्ध, भारत चीन युद्ध कारगिल युद्ध समेत अनेक संघर्षों में यादव समाज के वीर जवानों ने देश का कामन बढ़ाया हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना करने की मांग की हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि देश में यदुवंशी समाज द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग लगातार की जा रही हैं। द्वितीय विश्व युद्ध, भारत चीन युद्ध कारगिल युद्ध समेत अनेक संघर्षों में यादव समाज के वीर जवानों ने देश का कामन बढ़ाया हैं। सेना में पहले से ही सिख रेजिमेंट, गोरखा रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट, महार रेजीमेंट, मराठा रेजीमेंट व डोगरा रेजीमेंट आदि गठित एवं कार्यरत हैं। इसी के अनुक्रम में यदुवंशी समाज के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए अहीर रेजीमेंट को गठन किया जाना एक अनुकरणीय  एवं प्रेरणादायी कदम होगा। नवीन रेजीमेंट का गठन यदुवंशी समाजजनों में देशभक्ति के जज्बे को नवीन जोश से भर देगा और उनको सेना में सम्मिलित होने के लिए अभूतपूर्व रूप से प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने के लिए सकारात्मक निर्णय शीघ्र लेने का कष्ट करेंगे ताकि भारत देश के यदुवंशी समाजजनों की देशभक्ति से प्रेरित मांग शीघ्र पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें