फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह को मानहानि मामले में कोर्ट से मिली जमानत, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट में लगाया है केस

Sat, 04 Feb 2023 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोर्ट के बाहर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मैंने इस केस में जमानत करा ली है। मेरे ऊपर चार राज्यों में मानहानि के केस हैं, जिनका मैं जवाब दे रहा हूं। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जो स्वीकार हुई थी। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो आरोपी हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन



कोर्ट के बाहर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मैंने इस केस में जमानत करा ली है। मेरे ऊपर चार राज्यों में मानहानि के केस हैं। जिनका मैं जवाब दे रहा हूं। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जो स्वीकार हुई थी। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो आरोपी हैं। उनको शिवराज सिंह चौहान सरकार ने हटाया नहीं है। सरकारी मकानों में रह रहे हैं। यह सब मिलीभगत शिवराज सिंह चौहान और उनके दलालों की है। जिन्होंने इस प्रदेश को लूटा है। इस मामले में भी वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने व्यापमं की दलाली की है।
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अदालत में पेशी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मैंने उन पर मानहानि का केस किया था। 5 दिसंबर को कोर्ट ने उन पर एफआईआर के आदेश दिए थे। आज उन्होंने उस पेशी में जमानत ली है, लेकिन उन्हें उस वक्तव्य पर जवाब देना होगा। दुर्भाग्य इस बात का है कि ऐसे लोगों को इसमें ही आनंद आता है। दिग्विजयसिंह ने कहा कि मेरे ऊपर इस तरह के केस कई राज्यों में चल रहे हैं, इसलिए इस प्रकार की छल-कपट की राजनीति करने के आधार पर अपने आप को बनाए रखने का शौक है। शर्मा ने कहा कि इसके लिए उनको मुबारकबाद देता हूं, कांग्रेस के नेतृत्व के झूठ और छल कपट की राजनीति को जनता और न्यायालय भी देख रहा है। न्यायालय इसको ठीक भी करेगा।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें