फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से बढ़ने लगा रात का तापमान, ठंड से लोगों को मिली राहत

Sat, 04 Feb 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हवाओं का रुख बदलने से रात का तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में उछाल रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत है। हवाओं का रुख बदलने से रात का तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में उछाल रहने की संभावना है। हालांकि कई इलाकों में सर्ज हवाएं अब भी परेशान कर रही हैं। सिवनी और बालाघाट में शीतलहर के लिए विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। बालाघाट जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। उमरिया में पांच डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क बना रहेगा। सिवनी और बालाघाट में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। यहां के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में मामूली उछाल रहा। दिन और रात का पारा ऊपर चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 3, उमरिया में 5.1, मलाजखंड में 5.3, रायसेन में 5.8, रीवा में 6.6, छिंदवाड़ा में 6.9, जबलपुर-राजगढ़ में 7.6, मंडला में 7.8, नौगांव-बैतूल में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे रात का पारा उछलने लगा है। फिलहाल में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने लगा है। रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें