फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू, 4695 इंटर्न का स्किल डेवलपमेंट होगा

Sat, 04 Feb 2023 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि तुम में से हर एक को तीन-चार पंचायत आवंटित की जाएगी। कलेक्टर्स को जो ट्रेनिंग दी जाती है, वही तुम्हें मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह आप देखोगे, इसके साथ ही आपके व्यक्तित्व का विकास होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने चुनावी साल में युवाओं को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना शुरू की है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड पर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में जितने भी बड़े-बड़े काम हुए हैं, हमारे जैसे लोगों ने ही किये हैं। वो कोई अलग से नहीं आए हैं। देशभक्ति और समर्पण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने ऊपर विश्वास करें। जो खुद पर विश्वास करता है, ईश्वर भी उसका साथ देता है। सीएम ने कहा कि तुम में से हर एक को तीन-चार पंचायत आवंटित की जाएगी। कलेक्टर्स को जो ट्रेनिंग दी जाती है, वही तुम्हें मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह आप देखोगे, इसके साथ ही आपके व्यक्तित्व का विकास होगा।
विज्ञापन



  
मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को इंटर्नशिप योजना में चयनित करेंगी। इसमें चनित युवा को आठ हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। इस योजना में 4695 युवा को छह माह के लिए जोड़ा गया है। इस दौरान उनका स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि आप लोग अच्छा काम करोगे, तो छह महीने की ये इंटर्नशिप 12 महीने की कर दी जाएगी और मानदेय 10 हजार कर दिया जाएगा।


 
सरकार प्रदेश के हर ब्लॉक में 15 इंटर्न को जनसेवा मित्र के रूप में तैनात कर रही है। इस योजना में स्थानीय व्यक्ति का चयन किया जाएगा। इन जनसेवा मित्रों को अपने क्षेत्र में समाज के लिए काम करना होगा। यह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों कोको योजना का लाभ भी दिलाएंगे। सरकार को इस योजना के लिए 20 हजार आवेदन मिले थे, जिनमें से साढ़े चार हजार का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें